संतकबीरनगर। एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों को नए सिरे से तैयार किए जाने से संबंधित कार्य 30 सितंबर से शुरू है। जिसका अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के कार्य में भूमिका निभाने वाले निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, पदाभिहीत अधिकारी एवं अतिरिक्त पदाभिहित अधिकारी इत्यादि को भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना अंतिम प्रकाशन अर्थात 30 दिसंबर 2025 तक स्थानांतरण करने पर रोक लगा दी गई है। संवाद