फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चौपाल में आए शिकायतों में चार का मौके पर हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र के परसा उर्फ फिदाईपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाई गई। मौके पर चार ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण हुआ। बैठक में पेंशन और मतदाता सूची प्रकाशन का मुद्दा छाया रहा। ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पंचायत भवन पर प्रधान धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल में ब्लाक कर्मियों के अलावा ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत सचिव मंजूषा ने कहा कि आज अंतिम दिन छूटे मतदाता अपना एसआईआर करा लें। दोबारा मौका नहीं मिलेगा। पंचायत सूची प्रकाशन हो गई है। देखकर मिलान कर ले। उन्होंने कहा कि जाब कार्ड धारकों की केवाईसी कार्य हो रहा है। पात्रों तक सरकारी योजना पहुंचे। शासनादेश का पालन हो रहा है। इस दौरान ग्रामीण शत्रुधन, मदन कुमार, विन्द राज, फूल चंद्र ने अपनी समस्या पेश किया। जिसका मौके पर ही निदान कराया गया। कुछ ग्रामीण पेंशन मुद्दा पेश किया। एडीओ समाज कल्याण अजीत कुमार ने उनसे जरूरी कागजात लेकर उसे ठीक कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रोजगार सेवक अंजू, पंचायत सहायक प्रवीण पाठक, एडीओ समाज कल्याण अजीत कुमार, सुलाती देवी, बुधना, सुरसती, विमला देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें