संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को जिला बांट माप अधिकारी आरवी वर्मा ने बखिरा बाजार में अनिल किराना स्टोर, मां गायत्री स्वीट्स एवं बेकर्स, अजीत किराना स्टोर के तुला बांटो व इलेक्ट्रॉनिक तकनीक के सत्यापन और मुद्रांकन के वैधता की जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि बगैर वैधता के बांट-माप का प्रयोग न करें। इसी क्रम में मेंहदावल में प्रशांत हार्डवेयर ठाकुरद्वारा, सुनील हार्डवेयर ठाकुरद्वारा, दिलीप कुमार मिठाई विक्रेता टड़वरिया, चटोरी स्वीट्स टड़वरिया के तुला बांटो व इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीनों के मुद्रांकन वैधता की जांच की गई। जांच के क्रम में बलराम वर्मा सर्राफ ठाकुरद्वारा व जयप्रकाश सिंह हार्डवेयर ठाकुरद्वारा के तुला बांटो व इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीनों की सत्यापन, मुद्रांकन की वैधता की जांच की गई। जांच के दौरान सत्यापन, मुद्रांकन की वैधता तिथि समाप्त पाए जाने पर नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।