संतकबीरनगर। बखिरा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने देवर पर दुष्कर्म और सास पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन, एसीजेएम संजय राज पांडे की अदालत ने बखिरा पुलिस को सास व देवर के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। बखिरा थानाक्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया और कहा कि उसके पति शराब पीकर मानसिक रूप से विक्षिप्त रहते हैं। उसका देवर उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार जबरदस्ती संबंध बनाया। इसके चलते उसे गर्भ रह गया। इस बात की जानकारी जब सास को दी तो उन्होंने जबरदस्ती उसका अल्ट्रासाउंड कराकर गर्भपात करवा दिया। कार्रवाई न होने पर महिला मजबूर होकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद उन्होंने केस दर्ज करने का आदेश हुआ है।