फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक न चलाने की खाई कसम

Tue, 20 Feb 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेंहदावल के प्रेमा एजुकेशन महाविद्यालय में बाइक पर हेलमेट लगाकर लोगों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिहरपुर। वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने और ट्रिपल राइडिंग को हतोत्साहित करने के लिए अमर उजाला के अभियान से लोग जुड़ते ही जा रहे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में सोमवार को प्राचार्य डॉक्टर एसपी दूबे ने छात्र-छत्राओं को बिना हेलमेट लगाए बाइक न चलाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


वहीं भारत सरकार के सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी यातायात सुरक्षा से संबंधित ‘सड़क सुरक्षा, हमारा दायित्व’  शीर्षक से छपी किताब भी छात्र-छात्राओं वितरित की गई।

प्राचार्य डॉक्टर एसपी दूबे ने अमर उजाला के इस अभियान की सराहना की और हेलमेट न लगाने के कारण हाल में हुई घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा 18 वर्ष से कम उम्र के छात्र वाहन कदापि न चलाएं। सड़क पर चलते समय वाहन की गति नियंत्रण में रखें। यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप लोग अपने रिश्तेदारों व पहचान के लोगों को भी बिना हेलमेट बाइक न चलाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने छात्राओं को भी स्कूटी चलाते समय हेलमेट पहनने व ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसपी यादव, राकेश चतुर्वेदी, केएन सिंह, धर्मेंद्र कुमार, केके सिंह, केएन तिवारी, एचआर यादव, सुशील तिवारी, वीके रस्तोगी, सीएम राय, निराला मलिक, आशीष दूबे, श्याम जी मिश्र आदि मौजूद रहे।

हेलमेट पहन छात्रों ने लोगों को किया जागरूक
मेंहदावल। हेलमेट पहनकर सफर करने और ट्रिपल राइडिंग नहीं करने के अमर उजाला के अभियान से सोमवार को प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी के छात्र-छात्राएं भी जुड़ गए। हेलमेट पहन कर छात्रों ने आने-जाने वाले राहगीरों को सचेत किया। लोगों से यहीं अपील की कि हेलमेट का प्रयोग जीवन की सुरक्षा का कवच है। 

उपप्रधानाचार्य ओमधर दूबे ने कहा कि जीवन की सुरक्षा के लिए सड़क पर बाइक चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करने के साथ हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक आदमी के पीछे कई लोगों की जिंदगियां जुड़ी होती हैं। ऐसे में हमें खुद की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

एक हेलमेट पहन लेने से बाइकर्स के जीवन में कम से कम 50 प्रतिशत सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित हो जाती है। शिक्षक उपेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही परिजनों के बीच सांसत पैदा कर देती हैं। हमें सावधानी से यात्रा करना चाहिए। कुछ लोग नजदीकी गंतव्य स्थलों पर हेलमेट का प्रयोग करने से हिचकिचाते हैं।

इसी बीच ही दुर्घटना से जीवन खो देने पर उनके परिजनों के सामने विकट समस्या उठ खड़ी हो जाती है। ऐसे में सभी लोगों को बाइक पर सवार होने से पहले ही हेलमेट पहनकर ही अपने गंतव्य स्थल पर पंहुचने के लिए निकलने का संकल्प लेना होगा।

इस अवसर पर एकेडमी के गंगेश कुमार, ज्वालापाल, रवींद्र यादव, महेंद्र कुमार, कौशलेंद्र कुमार राय, संतोष शुक्ला, डाँ. अरविंद मिश्र, शिवा शुक्ला, मंगलेश कन्नौजिया, जमाल अहमद, आदित्य पांडेय, अंशिका पांडेय, रूखाम खान, अखंड साहनी, अदिति राय, गौरव मिश्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें