संतकबीरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग से प्राप्त निर्देश के क्रम में 24 सितंबर 2025 को ब्लॉक व तहसील स्तर पर मिशन शक्ति के अन्तर्गत पोषण पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी प्रतिभाग करेंगी। कार्यक्रम के दौरान मोटापा की समस्या, वोकल फॉर लोकल, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा, पोषण भी पढ़ाई भी, कन्वर्जेन्स एवं डिजिटलीकरण, शिशु एवं बाल आहार प्रथाएं, पुरुष सहभागिता, महिलाओं, किशोरियों और बच्चों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जागरूकता अभियान, कार्यशालाओं और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संवाद