मेंहदावल के नायक टोला में चोरी के बाद बिखरा सामान-स्रोत परिजन
मेंहदावल। नायक टोला मोहल्ले में बीती रात चोरों ने एक घर पर धावा बोल दिया। छत के रास्ते चोर घुसे आैर पूरा घर खंगाल लिया। अलमारी में रखा आभूषण व कुछ नकदी चुरा ले गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया है।
जानकारी के अनुसारमेंहदावल नगर पंचायत के नायक टोला मोहल्ले में सत्यवान पाठक के घर शुक्रवार की देर रात लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए। सुबह उठे तो घर की स्थिति देखकर चोरी की आशंका हुई। परिवार के लोगों ने बताया कि चोरों ने एक हार, बेदी व सोने की अंगूठी तथा कुछ नकदी चुरा लिया है।
चोर घर के सामने आम के पेड़ के रास्ते छत पर चढ़ गए तथा जीने से घर में उतरकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि घटना को लेकर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद