फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ठंड के साथ बढ़ी चर्म रोगियों की तादाद

Thu, 09 Jan 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों को परामर्श देते चर्म रोग विशेषज।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ठंड के साथ-साथ जिले में चर्म रोगियों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्रों पर 110 से 130 मरीज पहुंच रहे हैं। दाद, खाज, खुजली के मरीजों को चिकित्सक उचित परामर्श भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में चर्म रोग से राहत मिलने की उम्मीद रहती है, लेकिन वर्तमान में ठंड के बावजूद चर्म रोगियों की संख्या कम नहीं हो रही है। जिला अस्पताल सहित सीएचसी और पीएचसी पर प्रतिदिन चर्म रोगी पहुंच रहे हैं। इसमें दाद, खाज, खुजली के मरीज शामिल हैं। कुछ लोगों के हाथ पर पीले दाने हो रहे हैं, जबकि कइयों के चेहरे पर छाइयां हो रही हैं। इन मरीजों का अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है साथ ही चिकित्सक उचित परामर्श भी दे रहे हैं।
जिला चिकित्सालय के चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. एसबी गौतम ने बताया कि पहले चर्म रोग के 20 से 25 मामले आते थे। लेकिन इस समय इस तरह की समस्या से ग्रसित लोग भारी संख्या में आ रहे हैं। इनको उचित परामर्श के साथ ही दवाएं भी दी जा रही हैं। ठंड होने के चलते मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
शरीर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।
कपड़ों को गर्म पानी में धोने के बाद ही पहनें।
त्वचा को मुलायम रखने के लिए तेल आदि लगाएं ।
शरीर पोछने के बाद ही कपड़ों को पहनें।
एकाएक ठंडे पानी या सतह पर हाथ न रखें।
नहाते समय एंटी सेप्टिक साबुन का प्रयोग करें।
अधिक देर तक अलाव या सीधी आंच के पास न बैठें।
कोट
ठंड में चर्म रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। कारण यह है कि त्वचा कभी गीली रहती है, तो एकाएक सूख जाती है। इसके बाद पड़ने वाली ठंड के चलते झाइयां भी पड़ जाती हैं। खुजली के रोगी इस समय अधिक इसीलिए मिलते हैं क्योंकि इस समय अपने शरीर की सफाई पर लोग ध्यान नहीं देते हैं। इसलिए सफाई आवश्यक है।
विज्ञापन

-डॉ. सुखदेव, सीएचसी, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें