कंपोजिट विद्यालय अतरौरा में एचआरपीजी कॉलेज की तरफ से लगा एनएसएस शिविर-स्रोत कॉलेज
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर कंपोजिट विद्यालय अतरौरा में उत्साह, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
प्रातः कालीन सत्र की शुरुआत स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल की साफ-सफाई से हुई। इसके माध्यम से स्वच्छता और श्रमदान का संदेश दिया गया। इसके पश्चात डॉ. विजय बहादुर के निर्देशन में योगाभ्यास किया गया। विद्यार्थियों ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा।
इस मौके पर भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. अमर सिंह गौतम, डॉ. विजय कुमार त्रिपाठी एवं डॉ. शौर्यजीत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आकाश चौधरी ने किया। स्वागत गीत शाकरुनिशा एवं अनुराधा द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि लक्ष्यगीत वैष्णवी और अनुराधा ने प्रस्तुत कर वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया। इस अवसर पर तीनों कार्यक्रम अधिकारी विद्याभूषण, डॉ मनोज कुमार वर्मा, विजय बहादुर एवं स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं मौजूद रहीं।