संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोतर महाविद्यालय खलीलाबाद में प्राचीन इतिहास विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया।
प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रताप विजय कुमार ने इस दिवस के मानने के पीछे के कारणों, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में छात्र एवं छात्राओं को अवगत कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपने व्यक्तिगत जीवन और सामाजिक जीवन में कोई ऐसा कृत नहीं करना चाहिए।
जिससे ऐसे विनाशकारी विभाजन की परिस्थितियों उत्पन्न हो। इस अवसर पर प्राचीन इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मनोज कुमार मिश्र ने विभाजन की हानियों पर प्रकाश डाला।
इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विद्याभूषण, डॉ. मनोज कुमार वर्मा, विजय बहादुर समेत एनएसएस के स्वयं सेवक मौजूद रहे। संवाद