फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन कटौती के बावजूद एक साल से एनपीएस अपडेट नहीं : संजय

Wed, 13 Mar 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मौलाना आजाद इंटर काॅलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मौलाना आजाद इंटर काॅलेज में बुधवार को हुई। बैठक में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई। आईटी सेल के प्रदेश संयोजक संजय द्विवेदी ने कहा कि जिले में एनपीएस मार्च 2023 से अपडेट नहीं है। वेतन से कटौती के बावजूद भी एनपीएस की धनराशि परमानेंट अकाउंट नंबर (प्राण) में प्रदर्शित नहीं हो रही है। सरकार एनपीएस घोटाले की एसआईटी जांच कराए नहीं तो अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ दिनांक 14 मार्च 11 बजे एनपीएस को अपडेट कराने व शिक्षक समस्याओं के निस्तारण को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कैंप लगा रहा है, कैंप में संग्रह किए गए समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया जाएगा।
संजय द्विवेदी ने कहा कि जिन शिक्षकों के मूल्यांकन पारिश्रमिक का भुगतान अथवा किसी भी प्रकार का एरियर बकाया हो तो कैंप में उसकी सूचना उपलब्ध कराएं। संगठन उसका निस्तारण कराएगा। शिक्षकों के चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, स्थानांतरण, पेंशन, जीपीएफ, ग्रेच्युटी आदि के लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त होने वाले सभी प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों के पेंशन, जीपीएफ पत्रावली का निस्तारण किया जाए। 31 मार्च को सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन, जीपीएफ का आदेश दिया जाए। अध्यक्ष जिलाध्यक्ष महेश राम व संचालन जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने किया। बैठक में मोहिबुल्लाह खान, अब्दुल मुद्दसिर, विजय यादव, जय प्रकाश गौतम, पुनीत कुमार त्रिपाठी, महेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें