फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब केवल 9813 उत्तर पुस्तिकाओं का होना है मूल्यांकन

विज्ञापन
अब केवल 9813 उत्तर पुस्तिकाओं का होना है मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। जिले के दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर अब तक कुल 279111 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। अब 9813 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। 
विज्ञापन

जिले में एचआर इंटर कॉलेज और जीजीआईसी खलीलाबाद को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्र बनाया गया है। जीजीआईसी की उप नियंत्रक आशा यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर इंटरमीडिएट की एक लाख 52 हजार 897 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। एक लाख 51 हजार 310 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। अब 1587 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष है। शनिवार को उम्मीद है कि मूल्यांकन कार्य समाप्त हो जाएग्रा।  एचआरआईसी के उप नियंत्रक उदयभान ने बताया कि उनके केंद्र पर हाईस्कूल की एक लाख 36 हजार 037 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इसमें  एक लाख 27 हजार 801 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। 8226 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष है। उन्होंने बताया कि दो दिनों में मूल्यांकन कार्य समाप्त हो जाएगा। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है। करीब आठ हजार कॉपियां बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें