फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन दुकानदारों को नोटिस, बीज के 22 नमूने लिए

Sat, 30 Nov 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर शनिवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव के नेतृत्व में जनपद में बीज एवं उर्वरक के 17 दुकानों पर छापा मारा। इनमें तीन दुकानदारों को नोटिस दिया गया, जबकि बीज के कुल 22 नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रबी सीजन में बुवाई का कार्य तेजी पर है। इसके चलते खाद के साथ बीज की मांग भी बढ़ गई है। नकली बीजों एवं खादों की सघन जांच के लिए जनपद के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र स्थित बीज एवं उर्वरक की 17 दुकानों का निरीक्षण किया गया। इसमें 16 नमूने गेहूं और दो नमूने सरसों और चार नमूने मेथी के लिए गए। सभी नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया जाएगा। नमूना का परिणाम अमानक होने पर बीज नियंत्रण आदेश में निहित प्रावधानों अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
बताया कि किसान प्रगति केंद्र, कबीर बीज भंडार, साईं बीज भंडार पायलपर, न्यू भारत बीज भंडार, एग्री जंक्शन मझगांवा, साधन सहकारी समिति देवरिया गंगा एवं कोनी, मौर्य बीज भंडार, नौरंगिया, चौधरी बीज भंडार, मौर्य बीज भंडार मझगांवा, मौर्य ट्रेडर्स, मिष्ठी बीज भंडार, आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कबीर, न्यू भारत और किसान बीज खाद भंडार को निरीक्षण के दौरान दुकान बंद करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें