फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सात दुकानदारों को नोटिस, खाद के आठ नमूने लिए

Sun, 12 Jan 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद में खाद की दुकान की जांच करते जिलाकृ​षि अ​धिकारी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को कृषि विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान 28 दुकानों का निरीक्षण किया और सात दुकानदारों को नोटिस दी गई। साथ ही खाद के आठ नमूने लिए गए, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर आकस्मिक छापा डालने का कार्य किया जा रहा है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने इसके लिए कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीमें गठित की है। इसमें धनघटा तहसील में उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश कुमार सिंह व एसडीएम, खलीलाबाद में जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार व एसडीएम सदर शैलेश दूबे, मेंहदावल में सीपी सिंह व एसडीएम की टीम लगी हुई है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को तहसील धनघटा में कुल छह दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें से दो उर्वरक के नमूने ग्रहण किए गए। तहसील खलीलाबाद में कुल 15 दुकानों का निरीक्षण कर चार उर्वरक के नमूना ग्रहण किया गया। तहसील मेंहदावल में आठ दुकानों का निरीक्षण करते हुए दो नमूना ग्रहण किया गया। एक दुकानदार को अभिलेख उपलब्ध न कराने तथा छह को निरीक्षण के दौरान दुकान बंद करने के कारण नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


यहां पर की गई जांच
टीमों ने एग्री जंक्शन बड़गो, एग्री जंक्शन अजगाइबा, किसान सेवा केंद्र बंधवा, किसान खाद एवं बीज भंडार माधोपुर, राय बीज भंडार माधोपुर, चौधरी खाद भंडार, बाबूराम खाद भंडार माहनपार, जमाल खाद भंडार सेमरियावां, जनता खाद भंडार, लतीफ ट्रेडर्स, दुधारा, हसन ट्रेडर्स आदि शामिल है।

कोट
उर्वरकों की जांच के लिए औचक छापे में कुल 28 दुकानों का निरीक्षण कर कुल सात दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। कुल आठ नमूने खाद के लिए गए। ग्रहीत नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु प्रेषित किया जाएगा। यदि नमूने का परिणाम अमानक मिला तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

-डॉ. सर्वेश कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें