फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मतदाताओं को जारी किया गया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मैपिंग नोटिस के बाद अब तार्किक विसंगतियां ठीक करने के लिए भी मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में चल रही एसआईआर की प्रक्रिया में तार्किक विसंगति (लाॅजिकल एरर) वाले मतदाताओं को चुनाव आयोग ने नोटिस थमाया है। ऐसे मतदाता चिह्नित हुए हैं, जिनके एसआईआर फाॅर्म में पांच श्रेणियों में अलग-अलग तार्किक विसंगतियां पाई गई हैं। इसमें पिता से संतान के रूप 6 से अधिक मतदाताओं की मैपिंग, पिता का नाम मिस मैच, पिता व मतदाता के उम्र में 15 वर्ष से कम का अंतर, पिता की उम्र मतदाता से 50 वर्ष से अधिक होना एवं दादा-दादी से मतदाता की उम्र 40 वर्ष से कम होने के अंतर जैसी तार्किक विसंगतियां शामिल हैं।
चुनाव आयोग के साफ्टवेयर में मतदाताओं के रिकार्ड मिलाने के बाद पांच तरह की तार्किक विसंगतियां पकड़ी हैं। इन मतदाताओं की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग तो हो गई है, लेकिन वे संदेह के घेरे में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें