फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौली में प्रधान आैर प्रशिक्षक प्रशिक्षण में पहुंचे ही नहीं

Thu, 20 Apr 2017 11:47 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
पौली में एक सदस्य को छोड़कर कोई भी ट्रेनिंग लेने नहीं पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाने के तरीके सीखाने का प्रधानों एवं सदस्यों का प्रशिक्षण हैंसर और पौली ब्लॉक में गुरुवार काो हाेना था। पौली ब्लॉक में जहां प्रधान और प्रशिक्षक  प्रशिक्षण से गायब रहे। यहां केवल बखरी के एक ग्राम पंचायत सदस्य पहुंचे। वही हैंसर ब्लॉक में एक भी महिला प्रधान और सदस्य ने प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया। उनके स्थान पर उनके परिवार के लोग प्रशिक्षण के दौरान जानकारी प्राप्त करते दिखे।
विज्ञापन


राज्य व चौदहवां वित्त समेत मनरेगा के तहत कैसे विकास कार्य कराए जाए, इसकी जानकारी देने के लिए इन दिनो ब्लॉको पर प्रधान व सदस्य प्रशिक्षित किए जा रहे है। गुरुवार को पौली ब्लॉक पर बगही और शिवबखरी न्याय पंचायत के प्रधान व सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाना था, लेकिन दोपहर एक बजे न तो प्रशिक्षक पहुंचे और न प्रशिक्षण लेने वाले लोग।

सेक्रेटरी राम प्रकाश तिवारी हाल में बैठ कर लोगों के आने का इंतजार करते हुए दिखे। हैंसर ब्लॉक पर बंडा बाजार, धनघटा और चपरापूर्वी न्याय पंचायत के प्रधानों को प्रशिक्षण   दिया गया, लेकिन प्रशिक्षण में एक भी महिला प्रधान और सदस्य  नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


उनके परिवार के लोग प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए दिखे। इस संबंध में पूछे जाने पर एडीओ पंचायत राम अशीष चौधरी ने बताया कि तीनों न्याय पंचायत से प्रधानों और सदस्यों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था, लेकिन महिला प्रधान और सदस्य अभी तक प्रशिक्षण में भाग लेने नही पहुंची। जो लोग पहुंचे है उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें