फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न अलाव जले और न ही रैन बसेरा बने

Tue, 22 Dec 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 हल्की धूप के बाद भी गलन कम न होने से जहां लोग परेशान है वहीं प्रशासनिक स्तर पर लोगों को ठंड से बचाने के लिए अलाव व रैन बसेरा की व्यवस्था अब तक तहसील क्षेत्र में नही की गई है ।
विज्ञापन

 कहने को तो तहसील प्रशासन के पास कंबल उपलब्ध है पर प्रशासनिक हिलाहवाली के कारण जहां अब तक गरीब व असहायों को कंबल नहीं बांटे जा सके है वहीं नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अब तक नगर के एक भी वार्ड में न तो अलाव जलाए गए और न ही रैनबसेरा की व्यवस्था की गई ।
तहसील क्षेेत्र के विकास खंड सांथा, मेंहदावल व बेलहर में ठंड के बढ़ते प्रकोप के बाद भी अब तक प्रमुख चौराहों व गांवों में न तो अलाव की व्यवस्था हो पाई है न ही कहीं गरीबों व असहायों के लिए   रैन बसेरा के लिए व्यवस्था की     गई है ।
विज्ञापन

जनवरी का माह शुरू     होने वाला है और ठंडक का   प्रकोप अभी और बढने की उमीद है , लेकिन स्थानीय तहसील    प्रशासन गरीबों में निशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम सुनिश्चित नहीं कर पा रहा है ।
स्थानीय नागरिक विजय कुमार गुप्ता, जगन्नाथ प्रसाद, राघवेंन्द्र पांडेय, मनोज कुमार आदि का कहना है कि नगर के 15 वार्ड मे एक भी वार्ड ऐसा नही है जहां नगर प्रशासन अलाव जलाने की व्यवस्था के लिए कदम बढ़ाया।
 धूप के बाद भी गलन ज्यादे है । सुबह और शाम को अलाव की व्यवस्था आवश्यक है। नगर पंचायत प्रशासन कड़ाके की ठंड का इंतजार कर रहा है ताकि कुछ जगहों अलाव जलाकर कागजों की खानापूर्ति की जाए ।
वैसे तो तहसील प्रशासन धीरे - धीरे गरीब व निराश्रितों को कंबल वितरण करा रहा है पर गरीबों व निराश्रितों की संख्या देखकर कंबल वितरण अपर्याप्त दिख रहा है । वही ग्रामीण क्षेत्र मे अबतक कही अलाव की व्यवस्था तहसील प्रशासन नही करा पाया है ।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें