फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, अदालत ने खारिज की हाजिरी माफी की अर्जी

Wed, 25 Nov 2026 10:01 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर

सार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ संतकबीरनगर में गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। बुधवार को सुनवाई के दौरान उनके अदालत में अनुपस्थित रहने पर पेश की गई हाजिरी माफी की अर्जी खारिज कर दी गई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोप तय करने के लिए अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए थे, लेकिन वह लगातार पेश नहीं हुए। इससे अब उनकी मुश्किले बढ़ गई है।
विज्ञापन
संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) चेतना त्यागी की अदालत ने आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। बुधवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने उनकी गैरहाजिरी माफी की अर्जी खारिज करते हुए यह आदेश दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे संजय

विशेष लोक अभियोजक अच्युतानंद शुक्ला ने बताया कि सुनवाई के दौरान आरोपी संजय सिंह अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे। उनकी ओर से हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसका अभियोजन पक्ष ने कड़ा विरोध किया। अदालत ने पत्रावली का अवलोकन करते हुए कहा कि 27 मई 2026 को आरोपी का आरोपमुक्त करने संबंधी प्रार्थना पत्र पर्याप्त आधार नहीं होने के कारण निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद आरोप तय करने के लिए 12 जून 2026 की तिथि निर्धारित करते हुए उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था।

अदालत ने आदेश में कहा कि आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने के कई अवसर दिए जा चुके हैं लेकिन इसके बावजूद वह लगातार अनुपस्थित रह रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि वह जमानत की शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनकी हाजिरी माफी की अर्जी स्वीकार करने का पर्याप्त आधार नहीं है। इसी आधार पर अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया।

यह है मामला

बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी निवासी राधेश्याम मौर्य ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 12 अगस्त 2020 को आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने सहयोगियों सभाजीत सिंह और बृज कुमारी आदि के साथ प्रेसवार्ता की थी। इसमें उन्होंने प्रदेश में ब्राह्मणों पर अत्याचार होने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि भाजपा के 58 विधायक ब्राह्मण हैं और उनमें भी नाराजगी है।

संवैधानिक मर्यादा के उल्लंघन का आरोप

राधेश्याम मौर्य का आरोप था कि प्रेसवार्ता में आपत्तिजनक और समाज में कटुता पैदा करने वाले बयान दिए गए। साथ ही संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन किया गया। उनकी तहरीर के आधार पर बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया।

विज्ञापन

आरोपपत्र दाखिल होने के बाद संजय सिंह 10 जुलाई 2024 को अदालत में उपस्थित हुए थे और जमानत कराई थी। इसके बाद उनके अधिवक्ता ने आरोपमुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिसे अदालत ने 27 मई 2026 को खारिज कर दिया। इसके बावजूद लगातार अदालत में अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें