फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: दोस्त की पत्नी से शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे बाद उतारा गया

Tue, 24 Nov 2026 02:36 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर

सार

शादीशुदा महिला के प्यार में पागल एक प्रेमी शादी की जिद लेकर मंगलवार को संतकबीरनगर के धनघटा कस्बे में टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े युवक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस युवक को सुरक्षित उतारने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनघटा कस्बे में मंगलवार को एक युवक दोस्त की पत्नी से शादी करने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह महिला को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा और हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

नगर पंचायत हैंसर-धनघटा के वार्ड नंबर एक दुघरा कला निवासी लक्ष्मण (23) मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे कलवारी मार्ग पर लेखपाल निवास के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। उसे टॉवर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक टॉवर से महिला को बुलाने की मांग कर रहा था।

बताया जा रहा है कि युवक का अपने एक मित्र की पत्नी से प्रेम संबंध है। दोनों एक साथ काम करते हैं। युवक महिला से शादी करना चाहता था और इसी जिद में टॉवर पर चढ़ गया।

विज्ञापन

सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी

सूचना मिलने पर धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे बाद दोपहर एक बजे उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची।

सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें