फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के नामांकन दो से

Sun, 29 Jan 2017 11:01 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के लिए दो फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।  एडीएम एसएन शुक्ल ने बताया कि दो फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेगी। दस फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 13 फरवरी को नाम वापसी और प्रत्याशियों की सूची घोषित करके चस्पा की दी जाएगी। जबकि 27 फरवरी को मतदान और 11 मार्च को मतगणना होगी। मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का नामांकन डीएम कोर्ट में, खलीलाबाद के प्रत्याशियों का नामांकन एडीएम कोर्ट में और धनघटा विधानसभा के प्रत्याशियों का बंदोबस्त अधिकारी की कोर्ट में नामांकन होगा। 
विज्ञापन


 मेंहदावल के लिए एसडीएम राहुल पांडेय आरओ और तहसीलदार वंदना पांडेय व बीडीओ चंद्रशेखर एआरओ, खलीलाबाद के लिए एसडीएम उमेशचंद निगम आरओ और तहसीलदार अरविंद सिंह व बीडीओ तारा देवी एआरओ व धनघटा क्षेत्र के लिए एसडीएम कीर्तिका ज्योत्सना आरओ व एआरओ तहसीलदार राजेश कुमार गुप्ता, बीडीओ सौरभ पांडेय बनाए गए है। प्रत्याशियों को फार्म दो ख जो छह भाग में होगा फोटो सहित भरना होगा। इसके साथ ही फार्म 26 ख शपथ पत्र व प्रतिज्ञान प्रमाण पत्र के अलावा सरकारी बकाया न होने के संबंध में नोड्यूज प्रमाण पत्र देना होगा। तीन फोटो देनी होगी, जो तीन माह के अंदर की हो। इस बात का भी प्रमाण पत्र देना होगा कि दो गुणे 2.5 सेंटीमीटर का जो फोटो लगा रहे है वह तीन माह के अंदर का खींचा हुआ है। 

कैप, रंगीन चश्मे, और किसी तरह के यूनिफार्म में खींची हुई फोटो मान्य नहीं होगी। चुनाव के लिए प्रत्याशियों को अलग से बैंक खाता खोलना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 10000 और एससी/एसटी के लिए 5000 रुपये जमानत धनराशि देने का आयोग ने मानक तय किया है। एससी/एसटी के प्रत्याशियों को जाति प्रमाण पत्र भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें