- जिला अस्पताल, कांशीराम अरबन पीएचसी का हुआ निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन से नामित जिले के नोडल अधिकारी जेडी फाइलेरिया डाॅ. राजेंद्र चौधरी जिले में आए और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल, कांशीराम अरबन पीएचसी का निरीक्षण किया। साथ ही रोगों के बचाव, उपचार आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
जेडी डाॅ. राजेंद्र चौधरी सबसे पहले सीएमओ कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। यहां पर मरीजों के भर्ती करने के लिए बनाए गए वार्ड में खामियों में सुधार करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद वे आक्सीजन प्लांट देखने पहुंचे, वहां पर एक ही प्लांट सक्रिय मिला। उन्होंने सीएमओ से सभी आक्सीजन प्लांट सक्रिय करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम कांशीराम अरबन स्वास्थ्य केंद्र पहुचें। जहां पर चिकित्सक डाॅ. श्रुती श्रीवास्तव से ओपीडी व दवाओं के बारे में जानकारी ली। वहां पर उन्होंने निर्देशित किया कि सब लोग ग्लब्स लगाकर ही मरीजों का उपचार करें। वार्ड व परिसर में फैली गंदगी को दूर कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान डाॅ. आरपी मौर्य, डाॅ. मुबारक अली, डाॅ. एपी मिश्रा , दयाराम, मनोज आदि लोग मौजूद रहे।