संतकबीरनगर। नाथनगर के बंधुपुर में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का डीपीओ ने मानदेय रोक दिया है। इसके साथ ही उनसे केंद्र का चार्ज भी ले लिया है। डीपीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि बंधुपुर में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समय से केंद्र पर नहीं आ रही थी। उनकी और भी शिकायते थी। जिसको देखते हुए उनका जुलाई से मानदेय रोक दिया गया है। इसके साथ ही केंद्र का चार्ज भी वापस ले लिया गया है। यह कार्रवाई सीडीपीओ की रिपोर्ट पर की गई है।