फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अफसर ने तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
नोडल अफसर ने तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले के नोडल अफसर अनिल कुमार ने बुधवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

नोडल अफसर ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन ‘अन्न महोत्सव’ के रूप में किया जाना है। इस योजना के तहत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी दोनों योजना के कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलोग्राम अनाज निशुल्क वितरण किया जाएगा। झोले में प्रत्येक उचित दर दुकान से 100 कार्डधारकों को अनाज दिया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की सहायता ली जाए। उचित दर दुकानों से जनपद के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभार्थियों को बैग तथा साथ में दो-दो फोल्डर तथा मुख्यमंत्री की ओर से एक पत्र (लिफाफा सहित) वितरित किया जाएगा। जिम्मेदार लोगों को कार्यक्रम सफल बनाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉक्टर कौस्तुुभ, एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ अतुल मिश्र, पीडी डीडी शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें