फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: औद्योगिक क्षेत्र में कचरा निस्तारण की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
सड़क किनारे पड़ा कूड़ा।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में कूड़ा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था न होने से फैक्टि्रयों की ओर से खाली प्लाटों और सड़क किनारे कूड़े को फेंका जाता है। इस कारण आसपास के लोगों को परेशानी होती है। हालांकि कूड़ा उठाने के लिए यूपीसीडा की ओर से एक एजेंसी को काम दिया गया है लेकिन कूड़े का नियमित उठान नहीं होने से समस्या बरकरार है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इंडस्ट्रीयल एरिया में 150 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। लंबे समय से यहां कूड़ा उठाने की मांग उद्यमियों की ओर से की जा रही है लेकिन अभी तक इसकी व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके साथ ही यहां जलनिकासी की भी समस्या है। औद्योगिक क्षेत्र में जलनिकासी एवं कूड़ा निस्तारण की समस्या के समाधान के लिए पूर्व में राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के स्तर से पहल की गई थी।
प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीक्षा जैन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया और संबंधित अधिकारियों को जल निकासी एवं कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद कूड़ा निस्तारण एवं जल निकासी की व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। फैक्टरियों से निकलने वाला कूड़ा नियमित रूप से न उठाए जाने के कारण औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें