फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रशासन पर एतबार नहीं...सपा कार्यकर्ता ईवीएम की सुरक्षा में लगे

Mon, 27 May 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कॉलेज गेट के सामने टेंट लगाकर ईवीएम की कर रहे रखवाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद एचआरपीजी कॉलेज में ईवीएम को सुरक्षित रखवा दिया गया है। इधर सपा कार्यकर्ता को प्रशासन पर भरोसा नहीं है। कार्यकर्ता कॉलेज गेट के सामने टेंट लगाकर ईवीएम की सुरक्षा में बैठ गए हैं। जो मतगणना शुरू होने के बाद ही हटेंगे।
विज्ञापन

जिले में चार जून को मतगणना होनी है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के पक्ष में ईवीएम में पड़े मतों की सुरक्षा के लिए सोमवार को सपा कार्यकर्ता एचआरपीजी कॉलेज पहुंचे। वहां पर गेट के पास टेंट लगा लिया और ईवीएम की रखवाली करने लगे। सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने बताया कि इस बार इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी जीत रहा है। ऐसे में ईवीएम में छेडछाड़ हो सकती है। भाजपा सरकार पर उन्हे भरोसा नहीं है। वह कुछ भी करा सकते है। ऐसे में सपा कार्यकर्ता खुद ईवीएम की सुरक्षा करेंगे। यह मतगणना शुरू होने तक चलेगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर चल ही है। जिससे भाजपा के लोग परेशान है। खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश यादव ने कहाकि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से ईवीएम की रखवाली करेंगे। इस दौरान रामजी फौजी, धर्मेंद्र यादव, इंदपाल यादव, संतोष दास, डॉ मालती यादव, हनुमान कन्नौजिया, बालेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें