फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे के बाद नहीं कराया इलाज, जानमाल की धमकी का आरोप

Thu, 08 Jan 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के भाटपार गांव में हादसे के बाद घायल का इलाज कराने के बजाय जानमाल की धमकी का मामला सामने आयो है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि भाटपार के नुरूल हुदा ने तहरीर दी कि 16 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे उनका भांजा अब्दुल हबीब उनके बेटे को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था। विपरीत दिशा से आकर बाइक सवार इस्माइल निवासी अज्ञात ने भांजे की बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक से गिर गए और भांजे को गंभीर चोटें आईं और वह उठ नहीं सका।
विज्ञापन

भांजे को उठाकर उनके रिश्तेदार खलीलाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में ले आए। एक्सरे में पता चला कि घुटने व घुटने से नीचे पैर की हड्डी टूट गई है। डॉक्टर ने जांच के लिए गोरखपुर भेज दिया। जांच कराने पर चिकित्सक ने पंजा काटने की सलाह दी और हालत गंभीर देखकर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार इस्माइल से दवा का खर्च मांगने पर वह मारपीट पर आमादा होकर धमकी देने लगा। कोतवाल ने बताया कि बाइक चालक इस्माइल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें