ट्रेनों के न चलने से खलीलाबाद बस स्टैंड पर लखनऊ और अयोध्या जाने के लिए लोगाें की भीड़ । संवाद
संतकबीरनगर। गोरखपुर के डोमिनगढ़ में चल रहे रेलवे के कंस्ट्रक्शन कार्य के चलते लगे हुए मेगा ब्लाॅक के चलते शुक्रवार को खलीलाबाद स्टेशन पर पूरे दिन कोई ट्रेन नहीं चली। ट्रेनों को पकड़ने के लिए यात्री अयाेध्या और लखनऊ जा रहे हैं। वहां से ट्रेनों के जरिए अपने गंतव्य को जा रहे हैं।
मेगा ब्लाॅक के दौरान कुछ ट्रेनें चल रही थीं, लेकिन शुक्रवार को कोई भी ट्रेन खलीलाबाद होकर नहीं चली। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर रात में अंतिम ट्रेन कृषक एक्सप्रेस आई थी, जो गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी।
इसके बाद इस रेलवे स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं आई। जो ट्रेन चली वह आजमगढ़, वाराणसी रूट से होते हुए चली। इन ट्रेनों को पकड़ने के लिए लोगों को नजदीकी रेलवे स्टेशन अयोध्या, बाराबंकी और लखनऊ जाना पड़ा।