फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में सर्जन नहीं, सामान्य ऑपरेशन ठप

Tue, 11 Nov 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में सामान्य ऑपरेशन ठप हो गया है। इससे मरीज परेशान हैं। अस्पताल में तैनात एक सर्जन की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे सर्जन ने पांच दिन पूर्व इस्तीफा दे दिया है। अब मरीजों को बाहर ऑपरेशन कराना मजबूरी बन गया है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि विभाग को सर्जन की तैनाती के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सामान्य ऑपरेशन के लिए दो सर्जन तैनात थे। सर्जन डॉ. संजीत कुमार मिश्र का दो माह पहले लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। उसके बाद दूसरे सर्जन डॉ. विजय गुप्ता पर मरीजों के ऑपरेशन की जिम्मेदारी थी। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से अपना इस्तीफा दे दिया है। अब अस्पताल में सामान्य सर्जरी को कोई चिकित्सक तैनात नहीं है। सोमवार को अस्पताल में पथरी का इलाज कराने आए बघौली निवासी संदीप, महुली निवासी रंजिता ने बताया कि पेट में पथरी है और आपरेशन जरूरी है लेकिन यहां पर कोई भी डॉक्टर नहीं है। अब बाहर कराना पड़ेगा जहां पर पैसा अधिक लगेगा। इधर सीएमएस डॉ. रामप्रवेश का कहना है कि सर्जन नहीं है। एडी हेल्थ समेत विभाग को सर्जन की तैनाती के लिए पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही अस्पताल को सर्जन मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें