फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेलहरकला से खलीलाबाद और बस्ती के लिए रोडवेज की बसें नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहरकला। नगर पंचायत बेलहरकला से जनपद मुख्यालय खलीलाबाद एवं बस्ती के लिए रोडवेज की बस उपलब्ध नहीं है। ऑटो तथा टैक्सी से लोग जनपद मुख्यालय और बस्ती तक की यात्रा करते हैं। इससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बेलहरकला, दुर्गजोत, पिपरा बोरिंग, बघौली होते हुए जनपद मुख्यालय की दूरी करीब 45 किलोमीटर है। बेलहरकला, पिपरा प्रथम, सेमरियावां, बस्ती मार्ग पर परिवहन निगम की कोई बस नहीं चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत बेलहरकला के जिन यात्रियों को जनपद मुख्यालय एवं बस्ती तक का सफर करना होता है तो नगर पंचायत बेलहरकला से खलीलाबाद एवं बस्ती के लिए ऑटो या टैक्सी का सहारा लेना पड़ता हैं।
45 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 100 रुपये यात्रियों को खर्च करने पड़ते हैं। मनोज, राजकुमार, राजदेव, रंजीत आदि का कहना है कि बेलहर से खलीलाबाद एवं बस्ती मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा न होने से इस मार्ग पर यात्रा करने काफी परेशानियों भरा हो गया है। कई जगह टैक्सी बदलनी पड़ती है और जेब भी ढीली करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें