फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी नहीं मिली जल भराव से निजात, सांसत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे दिन भी नहीं मिली जल भराव से निजात, सांसत
विज्ञापन

नालियों की सफाई के लिए पालिक प्रशासन ने तोड़े चबूतरे
कई जगह सड़कों को काटकर जल निकासी का प्रयास शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में तीसरे दिन शनिवार को भी जलभराव से लोगों को निजात नहीं मिल पाई है। शहर के कई मोहल्लों में अब भी घुटनों तक पानी लगा हुआ है। सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि अब नगर पालिका प्रशासन ने युद्ध स्तर पर जल निकासी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। कई जगहों पर नालियों पर बने चबूतरे तोड़े गए हैं तो सड़कों को काटकर जल निकासी के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात से बृहस्पतिवार को दिनभर हुई बारिश से खलीलाबाद कस्बा तालाब के रूप में परिवर्तित हो गया था। अब भी बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपुर चौराहा, आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास, विधियानी मोड, घोरखल, सिंचाई कालोनी में भारी जलभराव बना हुआ है। शुक्रवार शाम को नगर पालिका प्रशासन ने मुखलिसपुर चौराहे पर सड़क को काटकर जल निकासी का प्रयास किया, इससे दुकानों व घरों में घुस रहे पानी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन अन्य क्षेत्रों में जल भराव बना रहा। शनिवार को पालिका प्रशासन ने आजाद चौक के आसपास के क्षेत्र में नालियों पर बने चबूतरों को तोड़कर सफाई कराई। इसके साथ ही मेंहदावल बाईपास जाने वाले मार्ग पर सड़क को काट दिया, ताकि जल निकासी जल्द से जल्द हो सके। यही नहीं विधियानी मोड पर चोक हुए नाले की सफाई कराई गई, जबकि शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई कर्मचारी नालियों की सफाई करते नजर आए। इसका असर भी अब दिखने लगा है और पानी तेजी से निकल रहा है। हालांकि अभी मोहल्लों में लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य ने कहा कि शहर में जल निकासी के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। जहां ज्यादा जल भराव है वहां जेसीबी लगाकर चबूतरे तोड़े गए हैं, साथ ही सड़क काटी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहरवासियों को जल भराव से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें