फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए

Fri, 30 Jan 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला कारागार के अधीक्षक को आईएसओ प्रमाण पत्र देते डीएम और एसपी-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रुप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए, यह सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि का सघन निरीक्षण किया। डीएम व एसपी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। साथ ही समस्त कार्रवाइयों का निर्वहन पूर्ण और सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के संबंध में कारागार कर्मियों को निर्देशित किया। भोजनालय की व्यवस्था और साफ-सफाई ठीक पाई गई। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

जिला कारागार के अधीक्षक को आईएसओ प्रमाण पत्र देते डीएम और एसपी-स्रोत सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें