फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नो हेलमेट नो फ्यूल के अनुपालन की हुई जांच

Fri, 21 Feb 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में नो हेलमेट नो फ्यूल आदेश के अनुपालन का जांच करने एआरटीओ प्रियंवदा सिंह निकली। शुक्रवार को उन्होंने कई पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। पंप कर्मचारियों को बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जनपद में 26 जनवरी से नो हेलमेट नो फ्यूल का आदेश जारी किया। जिसके बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने भी अपने यहां पर बड़े-बड़े पोस्टर बैनर लगाकर आदेश अनुपालन का काम शुरु किया। तमाम पेट्रोल पंपों पर इसका अनुपालन नही कराया जा रहा था। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंच रही थी। बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने इसकी हकीकत जांचने के लिए कई पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। पंप मैनेजर व कर्मियों से भी उन्होंने बात-चीत करके कड़ाई से आदेश का अनुपालन कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट के किसी भी बाइक चालक के आने पर पेट्रोल न दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें