फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बबलू नाथनगर और रफीक बने लेडुआ के ग्राम प्रधान

Fri, 21 Feb 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को प्रमाण पत्र प्रदान करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के नाथनगर और लेडुआ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना शुक्रवार को संबंधित ब्लाॅक मुख्यालय पर हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना में नाथनगर से बबलू उर्फ बलवीर तो लेडुआ से मोहम्मद रफीक अहमद प्रधान निर्वाचित हुए। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर में हुए ग्राम प्रधान के उपचुनाव की मतगणना नाथनगर ब्लॉक पर हुई। जिसमें बबलू उर्फ बलवीर ने 429 रिकाॅर्ड मतों से जीत दर्ज कर प्रधान निर्वाचित हुए हैं। जबकि प्रतिद्वंद्वी शत्रुधन को 867 मत ही मिले। उन्हें आरओ सतीश चंद्र, एआरओ अखंड प्रताप सिंह एवं एडीओ पंचायत मैनुद्दीन ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। मतगणना में प्रधान प्रत्याशी बबलू को 1296, शत्रुधन को 867 मत, विश्वनाथ को 137, राम मोहित 76 एवं कुलदीप को 36 वोट मिले। मतपेटिका में 15 मत अवैध मिले। बघौली और तिघरा प्रतिनिधि के अनुसार बघौली ब्लाॅक के लेंडुआ ग्राम पंचायत में प्रधान के त्रिस्तरीय उपचुनाव में मो रफीक अहमद को 251 मत मिला। जबकि उनके प्रतिद्वंदी दिनेश को 133 मत मिला। सूर्यमती को 78 मत तथा अर्जुन प्रसाद को 68 मत मिला। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पुरैना के वार्ड संख्या 50 से बीडीसी पद के लिए राजिया खातून तथा सिहटीकर ग्राम पंचायत से वार्ड 13 से बिरेंद्र निर्विरोध निर्वाचित किए गए। तहसीलदार जर्नादन मौर्या व आरओ महेंद्र कुमार, एआरो बद्री प्रसाद ने रफीक को नव निर्वाचित प्रधान का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कोतवाल पंकज पाण्ड़ेय, चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत आनंद मोहन वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें