फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जलनिकासी की व्यवस्था नहीं, सड़क पर फैला पानी

Fri, 29 May 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। नाथ नगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंधूपुर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से घरों का पानी मुख्य मार्ग पर फैल रहा है। इससे लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बंधूपुर निवासी पंचराम उर्फ पंकज, रीमा दुसाध, गीता, जगदीश, हफीजुल्लाह, विजय, बृजमोहन, सतवंत, रामप्रकाश, राहुल दुसाध, सुदामा आदि लोगों ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गांव के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इसकी शिकायत बार-बार की जाती है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिससे आए दिन लोग जल निकासी की समस्या को लेकर परेशान हैं।
गांव में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारी का खतरा बना हुआ है। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत के द्वारा पूर्व में नाली निर्माण कराया गया था, जो कुछ दिन बाद ध्वस्त हो गया। लोगों ने जलनिकासी के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें