फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन भी कोरोना का मरीज नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन भी कोरोना का मरीज नहीं मिला
विज्ञापन

- अब तक 8,150 लोग मिल चुके हैं संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को आई रिपोर्ट में एक भी मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। लगातार दो दिनों से पॉजिटिव मरीज न मिलने पर स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली है। अब तक जिले में 8,150 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके साथ ही 8,046 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में सात एक्टिव केस है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिले में एक भी कोरोना के मरीज नहीं मिले हैं। लगातार दो दिनों से मरीज नहीं मिले हैं। अब तक जिले में 8,150 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 97 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 1,534 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 8,046 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में सात एक्टिव केस है। 990 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है तो उन्हें होम आइसोलेशन कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क के बाहर न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें