फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से भी नहीं चला लापता बच्ची पता

विज्ञापन
बेलहर थाना क्षेत्र के औरहियां मंझरिया में गायब बालिका की खोज के दौरान पुलिस और गांव के लोग मौजूद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से भी नहीं चला लापता बच्ची पता
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड की टीम भी पूरे दिन जंगल को खंगाली, लेकिन नहीं मिली कामयाबी
एसपी और सीओ ने भी मौके पर पहुंच कर लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। तीन दिन बाद भी क्षेत्र के औरहिया-मंझरिया की रहने वाली लापता सात वर्षीय बच्ची का सुराग नहीं लग पाया। शुक्रवार को डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ पुलिस ने ड्रोन कैमरे से भी लापता बच्ची को ढूंढने की देर शाम तक पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

बेलहर क्षेत्र के औरहिया-मंझरिया निवासी रामशंकर की सात वर्षीय बेटी अर्चना बुधवार को खेत में गई थी। उसी दिन से बच्ची लापता है। इस मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। शुक्रवार को एसपी ब्रजेश सिंह, सीओ राम प्रकाश, एसओ प्रदीप सिंह और एसओ बेलहर श्रीप्रकाश मौके पर पहुंचे और पूरे दिन लापता बच्ची की तलाश कराए। डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंची और जंगल में लापता बच्ची की तलाश की लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने ड्रोन कैमरे का भी सहारा लिया लेकिन पता नहीं चला। इधर, परिजन बेटी का पता नहीं लगने से तरह-तरह की आशंका से सहमे हुए हैं। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लापता बच्ची की तलाश पूरे दिन जंगल में ड्रोन कैमरे और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ कराई गई लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस लापता बच्ची की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे ढूंढ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें