मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी के काजीपुर स्थित धोबी टोला निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति एक सप्ताह से लापता है। काफी तलाश के बाद भी अब तक सुराग नहीं मिला है।
उनके बड़े भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मोहल्ला काजीपुर के धोबी टोला निवासी मुरारी लाल कन्नौजिया ने तहरीर दी है कि उनके छोटे भाई राम देव कन्नौजिया (50) की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह एक नवंबर की रात में खाना खाने के बाद बिना बताए घर से निकल गए। काफी खोज बीन की गई। लेकिन, उनका सुराग नहीं लग रहा है। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। संवाद