फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। शिक्षा क्षेत्र पौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय शनिचरा बाजार के सभागार में शारदा कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय नोडल शिक्षकों का ब्लॉक स्तरीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा से वंचित बच्चों को चिह्नित कर विद्यालय में नामांकन कराकर विशेष शिक्षा देने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। खंड शिक्षाधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा कि परिवार सर्वेक्षण के दौरान स्कूल न जाने वाले या किसी कारण से स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को चिह्नित कर विद्यालय में नामांकन कराकर शिक्षित करें। संचालन शिक्षक अमित सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें