संतकबीरनगर। केंद्रीय बजट से कर्मचारियों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन उन्हें निराशा होना पड़ा है। न तो टैक्स स्लैब में कोई बदलाव हुआ और न ही पुरानी पेंशन की बहाली के लिए कोई प्रावधान किया गया। कर्मचारियों ने अपनी प्रतिक्रिया में दर्द बयां किया।
0
बजट से उम्मीद थी कि टैक्स के स्लैब में बदलाव होगा, लेकिन निराश होना पड़ा है। बजट से पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिससे महंगाई और बढ़ गई है। पुरानी पेंशन योजना और आठवें वेतन आयोग की घोषणा का न होना भी निराशा जनक रहा है। -दीप श्रीवास्तव- कर्मचारी
0
लगातार महंगाई की मार झेल रहे कर्मचारियों को बजट से राहत की उम्मीद थी, लेकिन बजट से निराश मिली है। आयकर में छूट की सीमा बढ़ाया जाना चाहिए था। इसके साथ पुरानी पेंशन की बहाली की मांग पर भी विचार नहीं किया गया। -अजय कुमार, कर्मचारी
0
कर्मचारियों के हित में बजट में कोई प्राविधान नहीं किया गया है। आठवें वेतन आयोग के लिए भी कदम नहीं उठाया गया है। इससे निराशा हुई है। -शिवमूरत मौर्य, कर्मचारी
0
महंगाई पर रोक नहीं लग पा रही है। जिससे कर्मचारियों को सीमित वेतन में खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। पुरानी पेंशन बहाली भी नहीं हुई। यह निराश करने वाला है। -रितेश्वर श्रीवास्तव- कर्मचारी
अजय कुमार, राज्य कर्मचारी
अजय कुमार, राज्य कर्मचारी
अजय कुमार, राज्य कर्मचारी