संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के बस्तीबत्सा गांव निवासी रमेश की लटकने से ही मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसकी पुष्टि एसओ दुधारा अरविंद कुमार शर्मा ने की।
बस्तीबत्सा गांव निवासी रमेश (24) का शव शुक्रवार देर शाम उनके घर के कमरे में कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। शव को देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर घर के आसपास लोग भी जुट गए। घटना की जानकारी होने के बाद दुधारा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट थाना पर पहुंची। एसओ दुधारा अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मामले में पुलिस को कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। यदि कोई शिकायती पत्र मिलता है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।