फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप, नहीं दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

- धनघटा थाना क्षेत्र का मामला, परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर (संतकबीरनगर)। धनघटा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर किशोरियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों ने शनिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। परंतु पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कहकर लौटा दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसके घर रिश्तेदारी की 13 वर्षीया लड़की आई हुई थी। शनिवार की सुबह वह गांव के बाहर गई हुई थी। उसी समय गांव के एक युवक ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। लड़की ने घर आकर घटना की जानकारी दी तो वे लोग तहरीर लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे गांव की पीड़िता के घरवालों का कहना है कि शुक्रवार की शाम को उनकी 14 वर्षीया बेटी अपने खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में पहले से मौजूद गांव निवासी एक युवक उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। बेटी रोती बिलखती घर पहुंचकर आपबीती बताई। इस संबंध में एसओ रणधीर मिश्र का कहना है कि दोनों मामले की जांच कराई जा रही है। घटना की सच्चाई जानने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें