फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में दुधारा थाना फेल

विज्ञापन
धनघटा थाने पर आयोजित समाधान दिवस में फरियाद सुनते एसपी ब्रजेश सिंह व एसडीएम प्रमोद कुमार। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में दुधारा थाना फेल
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस पर एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 114 मामले आए। जिसमें से मात्र 19 का निस्तारण हो सका। दुधारा थाने में एक भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका। एसपी ब्रजेश सिंह ने धनघटा थाने पर लोगों की शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन

बखिरा थाने में एसओ सुधीर सिंह ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। यहां भूमि संबंधी मामलों की अधिकता रही। हसवापर, भडारी, बौरव्यास, लंगड़ाबार, मंझरिया पठान समेत क्षेत्र के कई गांवों से पीड़ित न्याय के लिए पहुंचे थे। एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि राजस्व के कुल 15 मामलों में दो का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज बखिरा मनोज सिंह, बृजभान, ओपी सिंह, आनन्द सिंह, मनोज कुशवाहा, रवि कुमार, अभिषेक, गोविंद प्रसाद आदि मौजूद रहे। इसी तरह से कोतवाली खलीलाबाद में कोतवाल श्री प्रकाश यादव ने समस्याएं सुनीं। यहां कुल 21 मामले आए। जिसमें से पांच का निस्तारण हुआ। दुुधारा थाने में छह मामले आए और एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। धनघटा थाने पर एसपी ब्रजेश सिंह और एसडीएम प्रमोद कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां पर कुल 21 मामले आए। जिनमें से मात्र पांच का निस्तारण हुआ। इसी तरह से महुली थाने में सीओ एके पांडेय ने फरियाद सुनी। यहां आए कुल 12 मामलों में से एक का निस्तारण हुआ। मेंहदावल थाने में 35 मामले आए, जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। धर्मसिंहवा थाने में तीन मामले आए और उसमें से एक का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें