फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को जमानत नहीं

Fri, 31 Jan 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की कोर्ट ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपी संदीप शर्मा जमानत निरस्त कर दी। दुष्कर्म करने से किशोरी गर्भवती हो गई थी।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक फौजदारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की पीड़िता के पिता ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में 29 जुलाई 2024 को तहरीर दी कि उसकी नाबालिग लड़की की उम्र लगभग 17 वर्ष है। उसको गत 28 जुलाई 24 को बखिरा थानाक्षेत्र का आरोपी संदीप शर्मा पहले फुसलाकर कहीं भाग ले गया। उसको भगाने में उसकी मां और बहन ने भी सहयोग किया।
आरोपी ने जमानत डाली जिसका विशेष लोक अभियोजक फौजदारी ने विरोध किया और तर्क दिया कि आरोपी पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया जिससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने पक्षों की बहस सुनने तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य एवं अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत निरस्त कर दी।्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें