फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिपाहियों से मारपीट में 21 दिन के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

Thu, 06 Feb 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा नगर पंचायत के सभासद और उसके तीन साथियों ने सिपाहियों के साथ मारपीट की थी। इस मारपीट में एससी एसटी एक्ट के साथ ही साथ अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। आरोपी सभासद के गुनाहों की लंबी फेहरिस्त भी है। लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार ही नहीं किया जा सका है। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के बरगदवा वार्ड के सभासद शशि कपूर राय व तीन अन्य लोगों ने धर्मसिंहवा चौराहे पर 16 जनवरी की शाम को पीआरवी के साथ विवाद किया तथा मारपीट की।
इस मामले में पीआरवी के ड्राइवर होमगार्ड रोहिताश्व पांडे के तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने सरकारी कार्य में व्यवधान, एससी एसटी एवं मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी शशि कपूर राय, रवि प्रकाश, वीरेंद्र पांडे व धर्मेंद्र पांडे तभी से मोबाइल बंद करके फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

उधर पेशबंदी में सभासद के पिता हरगोविंद राय ने पुलिस पर फर्जी मुकदमा करने व एक ही मामले में दो मुकदमा करने का गंभीर आरोप भी लगाया था।
सूत्रों की मानें तो आरोपियों के तरफ से हाईकोर्ट में मुकदमा निरस्त किए जाने की अर्जी भी दाखिल की गई है। पीआरवी सिपाहियों से मारपीट करने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर होने की विषय पर लोग पुलिस पर सवालिया प्रश्न खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें