फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिद्धार्थनगर के सेल्समैन से लूट के मामले में थानेदार निलंबित

Thu, 06 Feb 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुचकर पीड़ित से जानकारी लेते डीआईजी व एसपी।
विज्ञापन
बेलहर/सांथा। बेलहरकला थानाक्षेत्र के निधुरी में सिद्धार्थनगर के मोबाइल के सेल्समैन से लूट के मामले में पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने लूट की सूचना दबाने का प्रयास करने वाले बेलहरकला के थानाध्यक्ष नंदू गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं केस दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को डीआईजी बस्ती दिनेश कुमार पी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सेल्समैन और व्यवसायी से बात की और घटना के पर्दाफाश के लिए निर्देश दिया। वहीं बता दें कि सिद्धार्थनगर जनपद के तेतरी बाजार थानांतर्गत शास्त्रीनगर निवासी नूर आलम पुत्र शाह आलम रिंकू मोबाइल के नाम से दुकान चलाते हैं। उनका मोबाइल का धंधा खलीलाबाद से भी जुड़ा हुआ है।
एक फरवरी को दुकान पर काम करने वाले युवक प्रदीप कनौजिया व सलीम मोहम्मद को सिद्धार्थनगर से खलीलाबाद मोबाइल देने के साथ ही कलेक्शन का पैसा लाने के लिए भेजा था।
विज्ञापन

रात में लौटते समय तकरीबन साढ़े नौ बजे के करीब बेलहर थानाक्षेत्र के निधुरी के पास चार युवक रास्ता पूछने के बहाने रुपयों से भरा बैग व दो महंगे मोबाइल लूट फरार हो गए थे। मामले में बेलहर पुलिस ने चार फरवरी को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छिनैती का केस दर्ज किया।
इस बात की जानकारी जब डीआईजी दिनेश कुमार पी को हुई तो वह घटना की जांच के लिए निधुरी स्थित घटना स्थल पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने मोबाइल व्यवसायी नूर आलम तथा उनके दोनों सेल्समैन जिनके साथ छिनैती हुई थी, उनसे घटना के बारे में व्यापक तरीके से जानकारी ली। उस जानकारी को आधार बनाकर वहां पर मौजूद मुकामी पुलिस के साथ ही एसओजी टीम को घटना के पर्दाफाश के निर्देश दिए।
-
विलंब से हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने पर गिरी गाज
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि एक फरवरी की रात में लूट की घटना हुई थी। तत्काल सूचना मिलने के बाद भी थानाध्यक्ष बेलहरकला ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी। यही नहीं अत्यधिक विलंब से हल्की धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई। जो काम में लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता की भावना को दर्शाता है। इसकी वजह से थानाध्यक्ष बेलहरकला के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें