फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नीति आयोग की टीम ने सीएचसी-पीएचसी की जांच की

विज्ञापन
नाथनगर सीएचसी की जांच करती टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शिशु व मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से लखनऊ से आई नीति आयोग की टीम ने बुधवार को सीएचसी नाथनगर, हैंसर बाजार और पौली का जायजा लिया।
इस दौरान टीम ने लेबर रूम, महिला वार्ड की व्यवस्था, दवा वितरण, गर्भवती महिलाओं की देखरेख की व्यवस्था देखी और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
राज्य स्तर की नीति आयोग की टीम में शामिल धीरेंद्र कुमार पांडेय ने डॉ. मुबारक अली के साथ सीएचसी नाथनगर पहुंचे और अधीक्षक डॉ. स्वेतांक सिंह की मौजूदगी में लेबर रूम और ओटी का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने व्यवस्था में और सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान टीम ने गर्भवती महिलाओं की जांच पुस्तिका का अवलोकन किया।
इसके बाद टीम हैंसर बाजार पहुंची, जहां अधीक्षक डॉ. जितेंद्र चौधरी की मौजूदगी में वार्ड की स्थिति देखी।
इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के जांच मशीनों के बारे में जानकारी ली। टीम ने पौली अस्पताल का भी निरीक्षण किया और अधीक्षक डॉ. रमेश सोनकर से व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान टीम ने कहा कि रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। इस दौरान चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें