निषाद समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण दिए जाने व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुमार निषाद सहित गोरखपुर जेल में बंद नेताओं व कार्यकर्ताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को भी राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन जारी रहा।
आंदोलनकारियों ने कसरवल कांड के दौरान जलाए गए वाहनों की क्षतिपूर्ति दिलाने की भी मांग की। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के संतोष कुमार निषाद, मनोज कुमार निषाद, कमलेश निषाद आदि के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे निषाद समाज के लोगों ने प्रदर्शन के बाद धरना दिया। वक्ताओं ने कहा मगहर के कसरवल में सात जून को रेल रोको आंदोलन के दौरान साजिश के तहत लाठीचार्ज व गोली चलाई गई।
इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। मांग किया आंदोलनकारियों जेल में बंद कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाए। जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी वह प्रदर्शन करते रहेंग।
धरना-प्रदर्शन में धमेंद्र निषाद, राम प्रसाद निषाद, रामचेत निषाद, रामकेश निषाद, अरविंद निषाद, रामजीत निषाद, शिवकुमार निषाद, कल्पनाथ निषाद, अवधू निषाद, बनारसी निषाद, दशरथ निषाद, अनरजीत निषाद, बृजलाल निषाद, राजेंद्र निषाद, सुभावती निषाद, उर्मिला निषाद समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।