फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राख से हो रही आंखें खराब

Tue, 22 Dec 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाइवे के किनारे गिरे पेपर मिल की राख से हाइवे पर चलने वाले एवं आस-पास के गांव के लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

 यह राख जहां लोगों की आंख खराब कर रही है वहीं खाद्य पदार्थ भी इसकी चपेट में आ जा रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों एवं राहगीरों ने प्रशासन से की, परंतु इसका निराकरण न होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
ग्रामवासी कुलंजन कुमार, सुग्रीव यादव, सुधीर कुमार, जितेंद्र कुमार, रज्जाक, कैलाशनाथ पांडेय, मोहम्मद कादिर, वीरेंद्र कुमार, मन्नू प्रसाद, जय प्रकाश, औरंगजेब, सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पेपर मिल से निकलने वाले राख को नेशनल हाइवे के किनारे ही गिरा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिससे हाइवे पर चलना मुश्किल हो गया है। राख उड़कर लोगों की आंखों में पड़     जा रही है, जिससे दुर्घटना भी हो रही है।
लोगों ने बताया कि आंख में राख पडने से कई दिनों तक दर्द बना रहता है। आस-पास के लोग काफी परेशान है। जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन मिल प्रबंधन       एवं प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें