निषाद समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण दिए जाने व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद सहित गोरखपुर जेल में बंद नेताओं व कार्यकर्ताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को भी राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद का कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
आंदोलनकारियों ने कसरवल कांड के दौरान जलाए गए वाहनों की क्षतिपूर्ति दिलाने की भी मांग की। धरना-प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के कार्यकर्ता संगम निषाद, धर्मेंद्र कुमार निषाद आदि के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे निषाद समाज के लोगों ने प्रदर्शन के बाद धरना दिया।
इस दौरान डीएम ने ठंड का हवाला देकर आंदोलनकारियों को प्रदर्शन समाप्त करने को कहा। जवाब में आंदोलनकारियों ने क हा कि जब तक उनके नेता को रिहाई नहीं मिल जाती हम प्रदर्शन नहीं समाप्त करेंगे। धरने में राम प्रसाद निषाद, रामचेत, रामकेश, अरविंद, रामजीत, शिवकुमार, कल्पनाथ, अवधू, बनारसी, दशरथ, अनरजीत, बृजलाल, राजेंद्र, सुभावती, उर्मिला, किरन, रामवासी, फूलगेना, सुनीता, इंद्रावती, मंज, कुंता, फूला, मुन्ना, फूलपरी, राधिका, सरिता, रेशमा, मालती, गुजराती, कौशल्या, इंद्रा, सुराती, मीना, रोशनी, जलधारी आदि उपस्थित रहे।