फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से आर्थिक मदद की मांग

Tue, 29 Dec 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधारा थाना क्षेत्र के भंगुरा गांव निवासी अफजाल हुसेन के पुत्र एबीबीएस छात्र मोहम्मद इरफान की लखनऊ में सड़क दुघर्टना में मौत पर सेमरियावां ब्लॉक के कई गांव के प्रधान, जिला पंचायत सदस्यों व संभ्रात लोगों ने मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव व जिला प्रशासन से आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि एमबीबीएस छात्र इरफान की मौत परिवार टूट गया है।
विज्ञापन

भंगुरा निवासी अफजाल हुसेन किसानी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। इरफान की शिक्षा पूरी होने पर घर की आर्थिक तंगी दूर होने के पूरे आसार थे। परिवार में छह बहनों में दो की शादी अभी बाकी है। साथ ही छोटे भाई मोहम्मद फरहान को इंजीनियर बनने की इच्छा थी। जो अधूरी दिखाई दे रही है। इरफान के निधन से आर्थिक हालत सुधरने की उम्मीद पर पानी फिर गया है। सपा जिला सचिव व जिला पंचायत सदस्य मेहताब आलम लड्डू ने कहा कि हर संभव मदद की जाएगी। साथ ही सीएम अखिलेश सिंह यादव से मिलकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। आर्थिक मदद की मांग करने वालों में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शोएब नदवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर शकील खान, नेता हबीबुर्रहमान, ग्राम प्रधान अफजाल अहमद, मुनीर अहमद, महफूज अहमद, जफीर अली करखी, फुजैल नदवी, प्रधान अबूबकर चौधरी, अब्दुलहकीम, जुनैद अहमद, ब्लॉक प्रमुख महमूद आलम चौधरी, मेाहन लाल, नईम, पूर्व प्रधान मुश्ताक अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें